सीआरपी क्या है? और क्यों है जरूरी?
सीआरपी क्या होता है?
सी रिएक्टिव प्रोटीन हमारे शरीर के अंदर पाए जाने वाला एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो कि लीवर में मैन्युफैक्चर होता है, या लीवर द्वारा यह बनाया जाता है l जब शरीर में किसी प्रकार का इन्फेक्शन या ब्लड क्लोट हो तो लीवर ज्यादा सीआरपी बनाने लगता है जिसकी वजह से हमारे ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में सीआरपी की मात्रा अधिक हो जाती है l
सीआरपी टेस्ट दो प्रकार के होते हैं
पहला हाई स्टैंडर्ड सीआरपी टेस्ट , जो कि हमें शरीर के अंदर हार्टअटेक् और ह्रदय संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी देता है l
दूसरा स्टैंडर्ड सीआरपी टेस्ट जो कि हमें शरीर के अंदर किसी भी प्रकार के इंफेक्शन होने की संभावना बताता है l
एचएस सीआरपी टेस्ट (0.5 to 10 mg/L ) रेंज के लिए किया जाता है l
जिसमें ( <1 mg/L ) को हम जीरो रिस्क मानते हैं
( 1 to 3 mg/L ) को थोड़ा रिस्क मानते हैं
( >3 mg/L ) ज्यादा रिस्क मानते हैं, जिसमें ह्रदयघात की संभावना बनी रहती है l
स्टैंडर्ड सीआरपी टेस्ट रेंज के लिए किया जाता है
जिसमें (<5 mg/L ) को हम नॉर्मल रेंज मानते हैं
(10 mg/L to 50 mg/L ) आपके शरीर में किसी प्रकार के इंफेक्शन को दर्शाता है, यह इंफेक्शन अर्थराइटिस, किडनी संबंधित बीमारियां, लंग से संबंधित बीमारियां, कोरोना जैसी वायरल, टीबी जैसी बैक्टीरियल बीमारियां होने की संभावना बताता है l
( >100 mg/L ) आपके शरीर में कैंसर होने की संभावना बताता है जो कि विभिन्न प्रकार के कैंसर हो सकते हैं
ध्यान दें कि सीआरपी टेस्ट किसी भी प्रकार के इंफेक्शन होने की पुष्टि नहीं करता है यह केवल शरीर में होने वाले इन्फेक्शन को दर्शाता है कि आप इस प्रकार के इंफेक्शन से संबंधित बीमारियों से जुड़े हो सकते हैं l
सीआरपी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम से सीधे तौर पर जुड़ा होता है इसलिए जरूरी है कि आप अपने शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखें और इसके अलावा सीआरपी इंफेक्शन को भी दर्शाता है इसलिए जरूरी है कि हम उस प्रकार के भोजन को सेवन करें जो कि सीआरपी को बढ़ने से रोकने में हमारी मदद करता है
सीआरपी को कम करने के लिए आंवला, थाइम, पाइनएप्पल, लहसुन, अदरक, हल्दी जैसे घरेलू खाद्य सामान घर पर उपलब्ध है जिनको खाकर आप सीआरपी की समस्या से दूर हो सकते हैं


Comments