सीआरपी क्या है? और क्यों है जरूरी?
सीआरपी क्या होता है? सी रिएक्टिव प्रोटीन हमारे शरीर के अंदर पाए जाने वाला एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो कि लीवर में मैन्युफैक्चर होता है, या लीवर द्वारा यह बनाया जाता है l जब शरीर में किसी प्रकार का इन्फेक्शन या ब्लड क्लोट हो तो लीवर ज्यादा सीआरपी बनाने लगता है जिसकी वजह से हमारे ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में सीआरपी की मात्रा अधिक हो जाती है l सीआरपी टेस्ट दो प्रकार के होते हैं पहला हाई स्टैंडर्ड सीआरपी टेस्ट , जो कि हमें शरीर के अंदर हार्टअटेक् और ह्रदय संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी देता है l दूसरा स्टैंडर्ड सीआरपी टेस्ट जो कि हमें शरीर के अंदर किसी भी प्रकार के इंफेक्शन होने की संभावना बताता है l एचएस सीआरपी टेस्ट (0.5 to 10 mg/L ) रें ज के लिए किया जाता है l जिसमें ( <1 mg/L ) को हम जीरो रिस्क मानते हैं ( 1 to 3 mg/L ) को थोड़ा रिस्क मानते हैं ( >3 mg/L ) ज्यादा रिस्क मानते हैं, जिसमें ह्रदयघात की संभावना बनी रहती है l स्टैंडर्ड सीआरपी टेस्ट रेंज के लिए किया जाता है जिसमें (<5 mg/L ) को हम नॉर्मल रेंज...